इलाज में लापरवाही का आरोप, डीएम से शिकायत
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम निवासी मो. साबिर ने जिलाधिकारी से शिकायत की है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक ने उनकी बेटी की अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट लापरवाही और त्रुटि से तैयार की। इससे इलाज सही नहीं हुुआ और उनकी बेटी की हालत गंभीर है। लिहाजा आरोपी चिकित्सकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
रजनीश कौशल चैंबर कार्यकारिणी के सदस्य बने
मेरठ। वेस्टर्न यूपी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सचिव बलवीर सिंह ने जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री रजनीश कौशल को चैंबर कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया है। व्यापारियों ने बधाई दी है।
डॉ. अनिल कौशिक बने प्रदेश उपाध्यक्ष
मेरठ। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के कार्यकारिणी को गति देने के लिए तीन पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है। इनमें जिला अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट डॉ. अनिल कुमार कौशिक प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है।