मेरठ। एक साल से लेट चल रही नौचंदी व संगम एक्सप्रेस राइट टाइम नहीं हो पा रही है। दोनों ट्रेनों को राइट टाइम कराने की मशक्कत के दावे भी खूब किए जा रहे हैं लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है। रविवार को भी नौचंदी एक्सप्रेस निर्धारित आगमन समय से नौ घंटा देरी से शाम करीब पांच बजे पहुंची। संगम एक्सप्रेस तीन घंटा देरी से सुबह करीब दस बजे पहुंची। सुपर एक्सप्रेस एक घंटा व हरिद्वार-दिल्ली पैसेंजर व दिल्ली- अंबाला पैसेंजर एक से दो घंटे की देरी से पहुंची। स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि ट्रेनों की लेटलतीफी से आला अधिकारी वाकिफ है। संगम व नौचंदी को राइट टाइम करने के प्रयास किए जा रहे हैं।