संगम तीन घंटे लेट, जनशताब्दी व सुपर एक्सप्रेस रद
- संगम के राइट टाइम नहीं होने पर हो रही परेशानी
- नौचंदी एक्सप्रेस ने दी राहत, पहुंची राइट टाइम
मेेरठ। रेलवे ब्लाक के चलते जनशताब्दी व सुपर एक्सप्रेस सोमवार को भी रद रही। वहीं संगम एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से सिटी स्टेशन पर पहुंची। जबकि नौचंदी एक्सप्रेस ने राइट टाइम पहुंचकर यात्रियों को राहत प्रदान की। संगम की लेटलतीफी खत्म नहीं हो पा रही है।
नई दिल्ली स्थित तिलक ब्रिज पर लिए गए रेलवे ब्लाक के कारण जनशताब्दी एक्सप्रेस व सुपर एक्सप्रेस दूसरे दिन भी रद रही। दोनों ट्रेनों के नहीं चलने से दिल्ली से देहरादून व जालंधर के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं संगम एक्सप्रेस सोमवार को भी तीन घंटे देरी से सिटी स्टेशन पर पहुंची। यह ट्रेन पिछले दस महीने से लेट पहुंच रही है। जबकि इसके साथ ही लेट चल रही नौचंदी एक्सप्रेस ने राहत देते हुए राइट टाइम स्टेशन पर एंट्री की। संगम की देरी से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि सेक्शन पर ब्लाक के कारण सुपर व जनशताब्दी एक्सप्रेस को तीन दिन के लिए रद किया गया है। मंगलवार को काम पूरा होने के बाद बुधवार से दोनों ट्रेनों का संचालन सामान्य कर दिया जाएगा।