फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौ रक्षा सेवा समिति ने की फार्म की गाय बचाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
फार्म बंद न करने की मांग
विज्ञापन

मेरठ। गो रक्षा सेवा समिति ने गृह मंत्री को पत्र भेजकर देश के 39 मिलिट्री फार्म बंद करने के फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की है। समिति का कहना है मिलिट्री फार्म में मौजूद फ्रीजवाल नस्ल की गाय महंगी होने की वजह से किसान और दूसरे लोग उनको खरीदने की स्थिति में नहीं हैं। सरकारी विभाग खरीद लें, लेकिन उनके पास रखने की जगह नहीं है। इसलिए बूढ़ी गायों की यूं ही छोड़ने पर गो तस्करी होने की आशंका है। मिलिट्री फार्म से जुड़े संविदा कर्मचारियों के रोजगार पर संकट है। समिति ने कहा अगर फार्म बंद करने का फैसला वापस नहीं लिया गया तो वह आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। ज्ञापन भेजने वालों में समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नितिन बालियान, प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक कौशिक, मिहिर, उर्वशी, अंकुर, मोहित, दीपांकर, वैशाली आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


सदस्यों का सम्मान किया
मेरठ। मेरठ कॉलिजिएट एसोसिएशन की प्रबंध समिति के चुनाव में कार्यकारिणी सदस्य चुने जाने पर अनुराग दुबलिश, अरुण कुमार सिंह रस्तोगी, पंकज रस्तोगी और पीयूष दुबलिश का अखिल भारतीय हरिश्चंद्र वंशीय शिक्षा समिति ने सम्मान किया। मंगलवार को एलेक्जेंडर क्लब में आयोजित कार्यक्रम में सदस्यों का सम्मान किया गया। समारोह की अध्यक्षता कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने की। स्वागत समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय रस्तोगी ने और संचालन राष्ट्रीय महासचिव अशोक रस्तोगी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें