बीएवी ने सीएवी को हराया
मेरठ। खेल दिवस के अवसर पर कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराई गई हॉकी प्रतियोगिता को बीएवी ने जीत लिया। हॉकी कोच केपी सिंह और उप क्रीडा अधिकारी लक्ष्यराज त्यागी ने बताया कि प्रतियोगिता में छह स्कूलों डीएवी, सीएवी, एसडी सदर, भूप सिंह इंटर कालेज, मदर टेरेसा एवं सीजेडीएवी की टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल में सीजेडीएवी की टीम ने सीएवी को 2-1 से हराया। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी प्रवीण शर्मा ने किया। कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने पुरस्कार वितरित किए। इस दौरान आरएसओ आले हैदर, भूपेंद्र सिंह, जेपी सिंह मौजूद रहे। वहीं कबड्डी प्रतियोगिता में पुरुषों की स्टेडियम ए टीम ने स्टेडियम बी टीम को 32-30 से हराया। महिलाओं की स्टेडियम बी टीम ने स्टेडियम ए टीम को 25-22 के स्कोर से हराया। यह जानकारी मेरठ कबड्डी संघ के चेयरमैन रजनीश कौशल ने दी।
आरजी पीजी कॉलेज में मनाया खेल दिवस
आरजी पीजी कॉलेज में फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया मेरठ चैप्टर के सौजन्य से 16 खिलाड़ियों, खेल प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ओलंपियन आभा ढिल्लन रहीं। प्राचार्या स्नेह गुप्ता ने स्वागत किया। सेवानिवृत्त क्रीड़ाधिकारी सतीश का सम्मान क्रीड़ा सचिव डॉ. भावना मित्तल ने किया। छात्राओं ने योग प्रदर्शन किया। आयोजन में हॉकी प्रशिक्षक प्रदीप चिन्योटी, अमनदीप कौर, शैलेश कुमारी, कीर्ति, शशिकला, रिचा सिंह, चंदन त्सव, गरिमा बंसल, नूपुर सागर, मनस्वी गौड़, अंजलि विमल, रुषि कुमारी, रितिका कुमारी, अंजलि, शिवानी नागर, आराधना नागर एवं मेघा चौहान को सम्मानित किया गया। डॉ. नीलम समीर, प्रबंधन समिति के पवन भार्गव, डॉ. अर्चना रानी व स्टाफ ने सहयोग दिया। संचालन डॉ. भावना मित्तल ने किया।