नौ अगस्त को सपा मनाएगी ‘देश बचाओ, देश बनाओ’
मेरठ। नौ अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ को समाजवादी पार्टी ‘देश बचाओ और देश बनाओ’ के रूप में मनाएगी। इस आयोजन की रूपरेखा को पांच अगस्त की मासिक बैठक में अंतिम रूप दिया जाएगा। सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने बताया कि नौ अगस्त पार्टी कार्यालय जेल रोड पर जनसभा होगी। इसमें युवा समाजवादियों को 1942 के क्रांति दिवस केसंघर्ष केबारे में बताया जाएगा और स्वतंत्रता सेनानियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। कार्यक्रम में विधायक रफीक अंसारी, विधान परिषद सदस्य डॉ. सरोजिनी अग्रवाल, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व प्रत्याशी एवं जिले के सभी जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।
गौरव सैनी बने उपाध्यक्ष
मेरठ। दिल्ली रोड स्थित माधवपुरम निवासी गौरव सैनी को समाजवादी पार्टी युवजन सभा की जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष नामित किया गया है।
शहीद उद्यम सिंह की पुण्य तिथि पर गोष्ठी
मेरठ। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में शहीद उद्यम सिंह की 77वीं पुण्य तिथि पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सीएमओ डॉ. जगबीर सिंह रहे। अध्यक्षता समाजसेवी बाबू अतर सिंह ने की। इस दौरान रविकांत जोशिया, प्रविंद्र राणा, राकेश इंचौली, अमित राव, निखिल शर्मा, बीनू रवि, हितेश रवि, अमित तोमर, शुभम शर्मा, किशोर, गिरीश, अमित सिवाच, विकास शर्मा आदि रहे।