बूढ़ा बाबा अमरनाथ यात्रा को जत्था रवाना
- विश्व हिंदु परिषद् ने नेतृत्व में सिटी स्टेशन से ट्रेन में जत्था हुआ रवाना
- बाबा के जयकारों से गूंज उठा सिटी स्टेशन
मेरठ। बूढ़ा बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए सोमवार को सिटी रेलवे स्टेशन से भक्तों का जत्था रवाना हुआ। बजरंग दल के प्रांत संयोजक बलराज डूंगर और विहिप के महानगर मंत्री गोपाल शर्मा ने भगवा झंडा दिखाकर शालीमार ट्रेन से जत्थे को रवाना किया। इस दौरान सिटी रेलवे स्टेशन बाबा के जयकारों से गूंज उठा। यह यात्रा बजरंग दल द्वारा पांच अगस्त तक चलायी जाएगी। जिसमें देशभर के लाखों श्रद्धालु बूढ़ा बाबा अमरनाथ और शिव खोड़ी पहुंचकर दर्शन करेंगे। बता दें कि वर्ष 2005 से बजरंग दल निरंतर यात्रा चला रहा है। कुछ विरोधियों ने इस बार यात्रा को बंद करने का प्रयास भी किया। लेकिन बजरंग दल के द्वारा इस यात्रा को आरंभ करने पर वहां के हिंदुओं ने भव्य स्वागत किया। यात्रा जत्थे को रवाना करने वालों में राजकुमार डूंगर, अर्जुन राठी, गुलाब सिंह, निमेश वशिष्ठ, प्रवीण राणा, नीरज गोयल, गोपाल शर्मा, राहुल, मनीश, पवन, मधुबन, अवनीत बंसल, पृथ्वीराज, सतेन्द्र, रोहित गिरी, राहुल राजपूत आदि मुख्य रहे।