फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मिलावट के शक में 20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की पांच टीमों ने सोमवार को जिले में विभिन्न स्थानों से खाद्य पदार्थों के 20 नमूने लिए। इन्हें जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी दीपक सिंह ने बताया कि मैदा, सूजी, खोया, रसगुल्ला, बेसन, रिफाइंड ऑयल, खुरचन, गुजिया, सोयाबीन ऑयल, सरसों का तेल, मिश्रित दूध, मूंगधुली, पापड़, चिप्स, मावा और पेस्ट्री के नमूने लिए। इन्हें पचपेड़ा, सरधना, किठौर, गंगानगर, पल्लवपुरम और जागृति विहार सहित अन्य क्षेत्रों की दुकानों से लिया गया। उन्होंने बताया कि होली के मद्देनजर यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पैकेट बंद खाद्य पदार्थ खरीदते समय उसके बनने और पैकिंग की तारीख देख लें। रंगीन और अत्यधिक चमकदार मिठाइयां और नमकीन के उपभोग से बचें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें