फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, एक दिन में मिले 20 नये मरीज, अब तक 409 लोगों की जा चुकी जान

Wed, 24 Mar 2021 12:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ में कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को 20 नए मरीज मिले हैं। 4148 सैंपलों की जांच की गई। इनमें छह साल की बच्ची और स्वास्थ्य कर्मी और आरजी कॉलेज की शिक्षिका भी शामिल हैं। इनमें आठ नए केस हैं और 12 पुराने मरीजों के संपर्क वाले हैं। घरेलू महिलाएं, किसान, नौकरीपेशा, कारोबारी और स्टूडेंट्स आदि शामिल हैं। इनमें ज्यादा मरीज बिना लक्षणों वाले हैं।

विज्ञापन


ये मरीज इंदिरानगर, दौराला, शास्त्री नगर, राजेंद्र नगर, लल्लापुरा के रहने वाले हैं। चार मरीज एक ही परिवार के इंदिरानगर के हैं, जबकि चार मरीज एक ही परिवार के शास्त्री नगर के हैं। जिले में अब तक 21555 लोगों कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। 58 लोग होम आइसोलेशन में हैं। कोरोना संक्रमण से 409 लोगों की अब तक जान जा चुकी है। छह मरीजों की छुट्टी हुई है। अब तक 21018 की छुट्टी हो चुकी है। कोरोना के बढ़ने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की परेशानी फिर से बढ़ गई हैं। अब होली का त्योहार आने वाला है। होली मिलन कार्यक्रमों में अगर लापरवाही बरती गई तो कोरोना और तेजी से पैर पसार सकता है। लिहाजा ज्यादा सावधानी की जरूरत है।

आरटीपीसीआर जांच बढ़ाएं : कमिश्नर
कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने मंगलवार को मंडल के सभी सीएमओ और अन्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की। निर्देशित किया कि सभी अपने यहां आरटीपीसीआर जांच बढ़ाएं। कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ रही है, ऐसे में जांच बढ़ाए जाने की जरूरत है। ज्यादातर मरीज बिना लक्षणों वाले हैं। इसलिए अतिरिक्त सतर्कता की जरूरत है। ऐसे मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा जाएगा, जरूरत हुई तो अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में भाजपा पर खूब बरसे अखिलेश यादव, पढ़िए जनसभा की ये 10 बड़ी बातें, तस्वीरें

विज्ञापन

रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर लिए सैंपल
रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को 119 लोगों के सैंपल लिए गए, जिनमें 92 की एंटीजन जांच की गई और 27 की आरटीपीसीआर जांच की। इसी तरह बस अड्डे पर 65 लोगों की जांच की गई। इनमें 57 की एंटीजन जांच की गई, जबकि आठ की आरटीपीसीआर जांच की गई।

1361 लोगों को लगी कोरोना से बचाव की वैक्सीन
मंगलवार को 1361 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगी। इनमें 60 साल से ज्यादा उम्र के 984 और 45 से 59 साल वाले 377 लोग रहे। कुल 39 सत्र लगाए गए, जिनमें 15 सरकारी केंद्र और 24 निजी केंद्र शामिल रहे। अब तक जिले में करीब 90 हजार लोग टीका लगवा चुके हैं। इनमें स्वास्थ्य कर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर्स को दोनों डोज लग चुकी हैं। अब मेडिकल, जिला अस्पताल और 12 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सोमवार से शनिवार तक टीकाकरण किया जा रहा है, जबकि अन्य 74 सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों जिनमें पीएचसी और अर्बन हेल्थ सेंटर शामिल हैं, इन स्थानों पर तीन दिन सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार को टीकाकरण किया जा रहा है।

सीएमओ ने बताया कि सभी अस्पताल और नर्सिंग होम प्रबंधन को निर्देशित कर दिया गया है कि जिन स्वास्थ्य कर्मियों और स्टाफ ने टीका नहीं लगवाया है, वे एक सप्ताह के अंदर लगवा लें और उसे इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दे दें। अगर ऐसा नहीं करेंगे तो कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें