जेपी सिंह
एयर स्ट्राइक पहले होती तो हिम्मत नहीं होती
1971 के युद्ध में वारंट ऑफिसर के पद पर तैनात रहे न्यू आर्य नगर निवासी जेपी सिंह ने बताया कि एयर स्ट्राइक पहले होती तो इतनी भी पाकिस्तान की हिम्मत नहीं थी। हमने सन 1971 में हंटर एयरक्राफ्ट से पाकिस्तान के एक दिन में 35-40 टैंक ध्वस्त कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। मेरी उस समय जैसलमेर में तैनाती थी।
सन 1955 से 1979 तक वायुसेना में रहे जेपी सिंह कहते हैं कि पाकिस्तानी सैनिक के पकड़े जाने पर उसने प्लान की पोल खोल दी थी। उसने बताया था कि नाश्ता जैसलमेर, लंच जोधपुर और डिनर दिल्ली में करेंगे। पाकिस्तानी सैनिकों ने भारत पर हमला करने का यह प्लान तय किया था। कमांड मिलने के बाद हमने हंटर एयरक्राफ्ट में रॉकेट लांचर लगाए थे। उस समय हंटर भी मिग, तेजस की श्रेणी जैसा ही था। जामनगर में घुसने की कुव्वत नहीं कर पाए थे।