फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के सेवानिवृत्त अफसरों का फूटा गुस्सा, कहा- 'रोटी को पैसा नहीं, युद्ध लड़ेगा पाकिस्तान'

Thu, 28 Feb 2019 03:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल नितिन कोहली ने कहा कि अगर पाकिस्तान ब्लैक लिस्ट हो गया तो खाने के लाले पड़ जाएंगे।
विज्ञापन
1 of 5
रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल नितिन कोहली
रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल नितिन कोहली बताते हैं कि भारतीय वायु सेना ने जो स्ट्राइक की है, वो हमारा हक बनता था। सेना को उम्मीद थी कि पाकिस्तान जवाब देगा, इसी के चलते उसके एफ-16 विमान को वायु सेना ने मार गिराया। पाकिस्तानी आर्मी दिखाती आई है कि उसका भारतीय सेना कुछ नहीं बिगाड़ सकती है। इस पूरे ऑपरेशन में पाकिस्तानी सेना की जितनी बेइज्जती हुई है उससे वो बौखलाहट में है।

पाकिस्तानी की इकोनॉमी ऐसी नहीं कि वह युद्ध कर सके। उनके पास रोटी को पैसा नहीं है। ऐसे में लड़ाई कहां से लड़ेंगे। सारा विश्व भारत के साथ है। अगर पाकिस्तान ब्लैक लिस्ट हो गया तो खाने के लाले पड़ जाएंगे। भारतीय सेना ने दुनिया को दिखा दिया है कि हम पर वार करोगे तो हम चुप नहीं बैठेंगे। लेकिन पाकिस्तानी सरकार पर लोगों का इतना दबाव है कि वो चुप नहीं बैठेगी। वह कुछ न कुछ करेगी ही। लेकिन हमारी सेना हर जगह तैयार है। आईएसआई अब भारत में छिपे बैठे स्लीपिंग सेल को एक्टिव करेगी। इसके अलावा वह ज्यादा कुछ नहीं कर सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
रिटायर्ड ब्रिगेडियर रणवीर सिंह
ये तो अभी ट्रेलर है... 
रिटायर्ड ब्रिगेडियर रणवीर सिंह का कहना है कि पाकिस्तान द्वारा संचालित आतंकी संगठनों ने भारत में कई बड़े हमले किए। भारत भी इसको कब तक सहता रहता। सरकार ने कई देशों का समर्थन, जल बंदी, खाद्य वस्तुओं पर रोक के बाद हवाई हमला किया जो शानदार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वायुसेना दोनों बधाई के पात्र हैं। पाकिस्तान ने जो गलती की है उसकी सजा उसे भुगतनी पड़ेगी। पाकिस्तान जान ले कि यह अभी एक ट्रेलर है, अभी और बहुत कुछ बाकी है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संजय कुमार
युद्ध किया तो मुंह की खाएगा पाक 
मेरठ कॉलेज के डिफेंस विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संजय कुमार बताते हैं कि यदि पाकिस्तान ने युद्ध किया तो वह मुंह की खाएगा। दुनिया भर के देशों की सैन्य ताकत का सालाना आकलन करने वाली संस्था ग्लोबल फायर पावर के मुताबिक पाकिस्तान भारत के सामने कहीं नहीं ठहरता है। पाकिस्तान की सैन्य शक्ति हर लिहाज में भारत से आधी है। 

 

4 of 5
रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल सुनित कुमार
कहीं से भी अटैक हो, मुंह तोड़ देंगे जवाब 
रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल सुनित कुमार बताते हैं कि हमारी सेना की तैयारी इतनी है कि कहीं से भी अटैक होता है तो हम मुंहतोड़ जवाब देंगे। भारतीय वायु सेना ने जो किया, वह हमारा हक बनता था। आतंकी कैंपों को ध्वस्त करके कुछ गलत नहीं किया गया। पाकिस्तानी सेना भारतीय सेना के सामने कहीं भी खड़ी नहीं होती।

पाकिस्तान के पास भारतीय सेना से 10 दिन भी सीधे लड़ाई लड़ने का पैसा नहीं है। उसके पास भारतीय सेना से वार करने के लिए संसाधन और ताकत दोनों नहीं हैं। जहां तक पायलट को गिरफ्तार करने की बात है तो फाइटर प्लेन की स्पीड 15 सौ किमी प्रति घंटे से ज्यादा होती है। ऐसे में कुछ सेकेंडों में ही प्लेन इतनी दूर चला जाता है कि अंदाजा नहीं लगता।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्क्वॉड्रन लीडर रिटायर्ड तूलिका रानी
पाकिस्तान भूल में था, करारा जवाब मिलेगा 
स्क्वॉड्रन लीडर रिटायर्ड तूलिका रानी का कहना है कि भारत कभी युद्ध नहीं चाहता। लेकिन पाकिस्तानी सेना शायद इस भूल में थी कि हम कुछ नहीं कर सकते। हमने जो वार किया है वह भी सेल्फ डिफेंस में किया है। पाकिस्तानी सेना की इतनी हिम्मत नहीं कि सीधे भारत पर हमला कर सके। पाकिस्तान हमारे सामने कहीं नहीं टिकता है। ऐसे माहौल में मेरी लोगों से अपील है कि सोशल साइट पर जो वीडियो और फोटो शेयर हो रहे हैं, उनको लेकर पैनिक न पैदा करें।

अपने देश में शांति बनाए रखना पहली प्राथमिकता है। सभी धर्मों के लोग सेना के साथ खड़े होंगे तो पाकिस्तान आंतरिक सुरक्षा को लेकर भी कुछ नहीं कर सकता है। वह अपने स्लीपिंग सेल से माहौल खराब करने की कोशिश करेगा। जहां तक बात हमारे पायलट की है तो जेनेवा संधि के मुताबिक पाकिस्तान को उसको छोड़ना होगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें