फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मिलावट के शक में 194 किलो घी और 19 किलो बटर जब्त किया

विज्ञापन
विज्ञापन
- एफएसडीए की टीम ने चलाया अभियान, पनीर-दही के सैंपल लिए
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने शहर और देहात के इलाकों में डेयरियों पर अभियान चलाकर मिलावट के शक में 194 किलो घी और 19 किलो सफेद बटर जब्त किया। घी, बटर, दूध, पनीर और दही के सात नमूने (सैंपल) लिए। इन्हें जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला लखनऊ भेजा जाएगा।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी (सीएफओ) रवि शर्मा ने बताया कि 18 और 19 जून को यह कार्रवाई की गई। दिल्ली रोड पर दूध की एक डेयरी से मिलावट के शक में 149 किलोग्राम घी और 19 किलो सफेद बटर जब्त किया। इस दौरान घी और बटर के दो नमूने लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सरधना में डेयरी से 45 किलो घी जब्त किया। पनीर, घी और दूध की तीन नमूने लिए। गढ़ रोड से डेयरी से पनीर और मवाना से दही का एक नमूना लिया। सीएफओ ने कहा कि सेहत से खिलवाड़ करने वाले बख्शा नहीं जाएगा। प्रयोगशाला से रिपोर्ट के आधार पर संबंधित फर्मों के मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें