फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट भट्ठे पर युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
ईंट भट्ठे पर युवक की हत्या
विज्ञापन


सरधना(मेरठ)। सरधना क्षेत्र के कालंद गांव स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने वाले 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। मजदूर की पत्नी ने भट्ठे के मुंशी पर साथी के साथ मिलकर पीट-पीटकर हत्या कर शव पेड़ के नीचे डालने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर चल रही है।
विज्ञापन

बुढ़ाना तहसील क्षेत्र अंतर्गत नगवा गांव निवासी गुलाब (40) पुत्र नकली सिंह परिवार के साथ कालंद गांव स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। पत्नी सविता के मुताबिक सोमवार रात करीब दस बजे एक युवक उसके कमरे पर पहुंचा। बताया कि भट्ठा मालिक ने गुलाब को बुलाया है। जिसके बाद गुलाब उसके साथ चला गया। देर रात तक वह वापस नहीं लौटा। सविता की मानें तो मंगलवार सुबह मजदूर भट्ठे पर काम करने पहुंची तो उन्होंने एक पेड़ के नीचे खून से लथपथ गुलाब का शव पड़ा देखा। जानकारी पर पत्नी सविता पहुंच गई और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी सविता ने भट्ठे के मुंशी और उसके साथी पर हत्या के आरोप में तहरीर दी। सीओ सरधना पंकज सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें