फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कनेक्शन में रिश्वत लेने वाला जेई निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
- शिकायत पर एमडी पीवीवीएनएल ने कराई थी मामले की जांच
विज्ञापन

- जांच सही मिलने पर जेई को किया सस्पेंड

मेरठ। पीवीवीएनएल में भ्रष्टाचार और रिश्वत लेने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। घरेलू कनेक्शन देने की एवज में जेई द्वारा मांगी गई रिश्वत मामले में कंपनी एमडी ने दोषी जेई को निलंबित कर दिया है। कड़ी कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

मामला विद्युत नगरीय वितरण खंड द्वितीय गाजियाबाद का है। वसुंधरा निवासी उपभोक्ता विनोद ने 40 किलोवाट के आवासीय कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। उपभोक्ता ने इसके लिए निर्धारित एक हजार रुपये जमा कराए थे। उपभोक्ता ने अधिकारियों से शिकायत की थी कि कनेक्शन देने की एवज में जेई बच्चू सिंह ने पहले 50 हजार रुपये और बाद में 2.20 लाख रुपये की मांग की। जबकि बिल्डिंग से विद्युत पोल की दूरी केवल 9 मीटर है। इस पर एमडी आशुतोष निरंजन के निर्देश पर मुख्य अभियंता गाजियाबाद ने जांच अधिकारी नियुक्त करके मामले की जांच कराई तो शिकायत सही मिली। इसके चलते दोषी जेई को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें