फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉट्स और फेसबुक से टॉपर्स ने बनाए रखी दूरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
व्हाट्स एप और फेसबुक से टॉपर्स ने बनाए रखी दूरी
मेरठ। आज के आधुनिक युग में बिना सोशल मीडिया के रह पाना नामुमकिन है, लेकिन नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया है जिले के टॉपर्स ने। जिले के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट टॉपर्स ने व्हाट्स-एप और फेसबुक से दूरी बना रखी है। जिससे उनका ध्यान पढ़ाई पर ही केंद्रित हो सके। बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर की जिले में टॉपर रही बारहवीं की छात्रा प्रियांशु ने कहा कि हमारे पास मोबाइल तक नहीं है। जिससे हमारा ध्यान पढ़ने पर ही केंद्रित रहता था। किसी भी जानकारी के लिए हम अपने पिता का मोबाइल फोन उपयोग करते थे। वहीं, उनकी जुड़वां बहन सोनिया भी जिले में नवें स्थान पर रहीं। उनका भी सोशल मीडिया और मोबाइल के प्रति यही मत रहा। जिले में दसवीं में टॉपर रहे बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर के अर्जुन पंवार के पास भी मोबाइल फोन उपलब्ध नहीं है। उनका कहना है कि मुझे तो सिर्फ देश सेवा करनी है। व्हाट्स एप और फेसबुक मैंने अभी तक उपयोग नहीं की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें