फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2019: सपा और बसपा खुद सांप्रदायिक : सिद्धार्थ नाथ सिंह

Wed, 10 Apr 2019 01:25 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मंच से बोलते स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सूबे के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि अगर बसपा मुखिया मायावती देवबंद की रैली में 20 प्रतिशत मुस्लिमों से वोट मांग सकती हैं, तो बाकी के 80 प्रतिशत लोग भाजपा को वोट करें। कुछ राजनीतिक पार्टियों ने यह भ्रम फैलाया हुआ था कि अगर भारत पाकिस्तान पर हमला करता है, तो भारत के मुस्लिम हमें वोट नहीं करेंगे, जबकि भारत का मुस्लिम भारत के साथ है। स्वास्थ्य मंत्री ने यह बात माल रोड स्थित आईआईएमटी में हुई चिकित्सा प्रकोष्ठ की गोष्ठी में कही। 

विज्ञापन


मुख्य अतिथि सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने दिखा दिया है कि जिस तरह अमेरिका सर्जिकल स्ट्राइक करके ओसामा बिन लादेन को मार सकता है, उसी तरह भारत भी सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों का खात्मा कर सकता है। सपा और बसपा सांप्रदायिकता की बात करती हैं और आरोप भाजपा पर लगाती हैं। लेकिन वे खुद सांप्रदायिक पार्टी हैं। मेरठ में ही एक बिरयानी पार्टी में कहा जा रहा है कि यह चुनाव फतवावादी बनाम भगवावादी है। 

इस दौरान विधायक सोमेंद्र तोमर, एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल, करुणेश नंदन गर्ग, आईएमए के अध्यक्ष डॉ. शिशिर जैन, पूर्व आईएमए के अध्यक्ष डॉ. मेधावी तोमर, डॉ. वीरोत्तम तोमर, डॉ. चिकारा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें