फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकमार्क बढ़ाएगा बिजनेस स्टडीज में मार्क्स

विज्ञापन
विज्ञापन
अन्य केंद्रों के लिए भी
विज्ञापन


कॉमर्स के छात्रों को बड़ी राहत, बोर्ड ने घटाया सिलेबस
सीबीएसई ने बिजनेस स्टडीज के सिलेबस से हटाए 11 बड़े टॉपिक

शालू अग्रवाल

मेरठ। कॉमर्स स्ट्रीम अब छात्रों के लिए और स्कोरिंग हो जाएगी। सीबीएसई 12वीं कक्षा में कॉमर्स से पढ़ाई करने वाले छात्रों को बोर्ड ने इस वर्ष बड़ी राहत दी है। बोर्ड ने बिजनेस स्टडीज के पेपर से सीधे 11 लंबे टॉपिक हटा दिए हैं। ये सभी टॉपिक अभी छात्रों को 12वीं कक्षा में अतिरिक्त रूप से पढ़ने होते थे।
इन टॉपिक को हटाने से छात्रों को कम पढ़ाई करनी होगी, लेकिन वो जो भी पढ़ेंगे वो स्वयं में समग्र होगी। बोर्ड ने सिलेबस के अलावा पेपर पैटर्न में भी खासा बदलाव किया है। अब छात्रों को 20 प्रश्न 1-1 अंक के हल करने होंगे। प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प दिए गए होंगे। इसमें से सही जवाब छात्रों को देने होगा। यह बदलाव छात्रों को कम समय में अच्छे अंक लाने में मदद करेगा। 80 अंकों का पेपर होगा और 20 अंक प्रैक्टिकल के होंगे। 80 में से 27 अंक पास होने के लिए चाहिए। अगर छात्र एक नंबर वाले 20 सवाल सही कर लेता है तो 20 अंक तो सीधे मिलेंगे।
विज्ञापन


सिलेबस से हटाए ये 11 टॉपिक
बोर्ड ने बिजनेस स्टडीज के सिलेबस से 11 टॉपिक हटा दिए हैं। इसमें सुपरविजन कांसेप्ट फंग्शन ऑफ सुपरवाइजर, कांसेप्ट ऑफ सेलिंग, मार्केटिंग एंड सेलिंग, डिस्क्राइब द कांसेप्ट ऑफ मार्केटिंग मैनेजमेंट, रोल ऑफ एडवरटाइजिंग, फैक्टर ऑफ डिटररमाइनिंग द च्वाइस ऑफ डिस्ट्रिीब्यूशन, एग्जामिन द आब्जेक्शन ऑफ एडवरटाइजिंग, अंडरस्टेंड द कांसेप्ट ऑफ पर्सनल सेलिंग, डिस्कस द क्वालिटीज ऑफ ए गुड सेल्समैन, एक्सप्लेन द कॉमन यूस टेक्नोलॉजी, टेक्नीक्स ऑफ सेल्स प्रमोशन और रोल ऑफ पब्लिक रिलेशन। इन सभी टॉपिक को इस सत्र से छात्र नहीं पढ़ेंगे।

20 सवाल करेंगे राह आसान
बोर्ड ने 12वीं कक्षा के बिजनेस स्टडीज के पेपर में 20 प्रश्न एक एक अंक के जोड़े हैं। इन सभी प्रश्नों में चार विकल्प मिलेंगे जिसे टिकमार्क से हल करना होगा। ये सवाल सही होने पर छात्रों के 20 अंक पक्के हैं।
20 प्रश्न मल्टीपल च्वाइस के एक एक नंबर के रहेंगे। पहले एक नंबर वाले डायरेक्ट प्रश्न 8 आते थे। जिसमें उत्तर लिखना पड़ता था। लेकिन अब उत्तर नहीं लिखना पड़ेगा। लघु उत्तरीय प्रश्न 30 से 40 शब्दों में लिखना होगा, ये 5 प्रश्न 3-3 नंबर के होंगे। लघुउत्तरीय में 6 प्रश्न 4 नंबर के स्थान पर अब 3 प्रश्न चार अंकों के होंगे। यहां भी बोर्ड ने सवाल घटाए और अंक बढ़ाए हैं। लांग प्रश्नों में पहले तीन प्रश्न पांच अंकों के आते थे जो यथावत हैं। लंबे सवालों में ही तीन प्रश्न छह नंबर के भी यथावत रहेंगे। पहले कुल 25 प्रश्न पेपर में आते थे इस वर्ष प्रश्न संख्या बढ़कर 34 कर दी है।

इंटरनल च्वाइस में भी किया बदलाव
बोर्ड ने पेपर की इंटरनल च्वाइस भी बदली है। पहले एक नंबर के प्रश्नों में तीन च्वाइस आती थी जो कि अब तीन अंक के प्रश्नों में एक च्वाइस मिलेगी। तीन अंकों के प्रश्नों में दो च्वाइस के स्थान पर चार अंकों के प्रश्न रहेंगे और एक च्वाइस मिलेगी। चार अंक के सवालों में दो च्वाइस के स्थान पर पांच अंकों के सवाल में दो च्वाइस मिलेंगी। इसी तरह पांच अंकों के सवाल में एक च्वाइस मिलती थी जो अब पांच अंकों में दो च्वाइस मिलेंगी। छह नंबर के सवाल में एक च्वाइस के स्थान पर छह नंबर में दो च्वाइस मिलेंगी। कुल छह इंटरनल च्वाइस मिलेंगी।
विज्ञापन



पढ़ाई पर असर नहीं पड़ेगा
बोर्ड ने जो भी टॉपिक हटाए हैं वो केवल 12वीं कक्षा में ही थी। इन टॉपिक के हटने से छात्रों की पढ़ाई पर कोई खास असर नहीं होगा। सभी लंबे और अतिरिक्त टॉपिक बोर्ड ने हटा दिए हैं। एक नंबर वाले सवालों की संख्या बढ़ने से छात्रों को लाभ मिलेगा - अंजू शर्मा, शिक्षिका मेरठ सिटी पब्लिक स्कूल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें