फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अब 31 मार्च तक ट्रेनें रहेंगी रद्द, राज्यरानी नहीं चलेगी डेढ़ माह, होगी परेशानी

Tue, 12 Feb 2019 02:07 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
रेल यात्रियों के लिए अभी डेढ़ महीने मुश्किल भरे रहने वाले हैं। प्रयागराज में कुंभ के आयोजन के चलते रद्द ट्रेनों की तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। जिससे लखनऊ जाने के लिए अभी सिर्फ नौचंदी एक्सप्रेस का ही सहारा लेना होगा। पहले इन ट्रेनों को 15 फरवरी तक के लिए रद्द किया गया था लेकिन इन्हें अब 31 मार्च तक के लिए रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


मेरठ से लखनऊ के बीच चलने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस, मेरठ से आनंदविहार के बीच चलने वाली मेमू और देहरादून से उज्जैन के बीच चलने वाली उज्जैनी एक्सप्रेस को 28 मार्च तक के लिए रद्द कर दिया गया है। राज्यरानी एक्सप्रेस के रद्द होने से सबसे ज्यादा परेशानी लखनऊ जाने वाले यात्रियों को होगी। पिछले एक महीने से रद्द चल रही ट्रेन को अब और डेढ़ महीने के लिए रद्द कर दिया गया है।
Trending Videos

लखनऊ जाने के लिए ‘बेस्ट’ राज्यरानी
मेरठ से लखनऊ के लिए राज्यरानी एक्सप्रेस को बेस्ट ट्रेन माना जाता है। यह ट्रेन मेरठ से सुबह पांच बजे लखनऊ के लिए रवाना होती है और वहां से दोपहर के समय चलती है। इस ट्रेन से सैकड़ों यात्री सफर करते हैं लेकिन रद्द होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस ट्रेन के कोच को कुंभ में उपयोग किया जा रहा है। जिससे ट्रेन का संचालन करने में रेलवे ने हाथ खड़े कर लिए हैं।

आज मेरठ में गुर्जर रोकेंगे ट्रेन
राजस्थान में चल रहे गुर्जर आरक्षण की आंच मेरठ तक पहुंच गई। सपा नेता अतुल प्रधान ने मंगलवार को सकौती टांडा के पास रेल रोको आंदोलन करने का फैसला लिया है। उन्होनें अपने फेसबुक एकाउंट पर पोस्ट अपलोड कर जानकारी दी। हालांकि, इसके लिए रेलवे प्रशासन और आरपीएफ को अलर्ट कर दिया गया है। वहीं, पुलिस को भी इस बारे में जानकारी दे दी गई है। जिससे ट्रेनों का संचालन सुचारू रुप से चल सके।
विज्ञापन

प्रयाग से ही गुजरेगी नौचंदी
रेलवे ने कुछ दिन पहले कुंभ के चलते 15 ट्रेनों के स्थान में परिवर्तन किया था। इसमें नौचंदी को भी प्रयाग स्टेशन से न गुजारकर प्रयाग घाट से गुजारा जाना था लेकिन रेलवे ने अपने फैसले में बदलाव करते हुए पांच ट्रेनों को प्रयाग स्टेशन से ही गुजारने का फैसला लिया है। जिसमें नौचंदी एक्सप्रेस भी शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें