बागपत। देव कृष्णा पब्लिक स्कूल खेकड़ा के छात्र रिक्की पंवार पुत्र कुसुम पाल पंवार का खेलों इंडिया के लिए चयन हुआ है। प्रबंधक सोनू यादव ने छात्र को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि कबड्डी टीम पूना में होने वाली यूपी अंडर-17 की कबड्डी प्रतियोगिता में टीम में भाग लेगा। इस दौरान कोच पवन नैन, कुलदीप पंवार, कुसुम पाल पंवार, नीरज नैन मौजूद रहे।
खिलाड़ियों का किया स्वागत
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। नेपाल में हुई इंटरनेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में आदर्श मानव ने गोल्ड मेडल जीता। डीएवी इंटर कॉलेज में कस्बे के लोगों ने खिलाड़ी का स्वागत किया। महाराणा प्रताप एकेडमी के खिलाड़ियों ने कबड्डी में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता। इस दौरान भाकियू नगराध्यक्ष हिम्मत सिंह, पूर्व सभासद चौधरी ऋषिपाल, चौधरी भंवर सिंह मुखिया, राकेश कुमार, मास्टर धनीराम वर्मा, पिंटू, ताहिर, विरमेश आर्य, मनोज कुमार, राकेश पंवार, नरेश मानव, श्रीपाल आदि रहे।