सिंड ग्रामीण प्रशिक्षण संस्थान के नवीन भवन में हुआ स्थानांतरित
बागपत। सिंड ग्रामीण प्रशिक्षण संस्थान का मेरठ रोड स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के पास नवीन भवन का सीडीओ पीसी जायसवाल, क्षेत्रीय प्रबंधक शंकर लाल, डीडीओ हुब लाल, पीडी एमएल पटेल ने शुभारंभ किया। संस्थान के निदेशक डॉ. आरबी कनौजिया ने संस्थान की ओर से दिए जा रहे प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नवीन भवन के मिलने से लाभ मिलेगा। युवाओं को प्रशिक्षण में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इसमें एलडीएम प्रदीप वसंत थरोट, जिला विकास प्रबंधक इंद्रमीत सिंह ने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। इसमें अनुज कुमार अग्रवाल, अनुज कुमार, धीरज कुमार, अश्वनी दीक्षित आदि रहे।