फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में टक्कर मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बागपत बाईपास चौराहे के पास रविवार देर रात तेज रफ्तार कैंटर ने फॉच्यूर्नर में पीछे से टक्कर दे मारी। हादसे में फॉच्यूर्नर सवार लोगों की जान बच गई तो गाड़ी भी काफी क्षतिग्रस्त हो गई। कैंटर चालक ने बताया कि टायर में पंक्चर हो गया था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कंकरखेड़ा थाना अंतर्गत नंद विहार निवासी जगदीप प्रधान अपनी फार्च्यूनर से दिल्ली की ओर से घर लौट रहे थे। बागपत बाईपास चौराहे के पास पीछे से आए तेज रफ्तार कैंटर ने गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और गाड़ी चालक जगदीप व अन्य लोग बाल-बाल बच गए। गाड़ी सवार लोगों ने कैंटर चालक को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। जानी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें