जन सेवा समिति ने किया पौधरोपण
मेरठ। जन सेवा समिति ने वन महोत्सव सप्ताह के दौरान शहर के अनेक स्थानों पर पौधरोपण किया। रविवार को जाग्रति विहार में विभिन्न स्थानों पर समिति द्वारा पौधरोपण किया गया। उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने व समिति के लगाये पौधों की देखभाल करने का आश्वासन दिया गया। इस मौके पर समिति अध्यक्ष एडवोकेट अरुण कुमार ने वन महोत्सव का महत्व बताया। इस अवसर पर अभिषेक चौहान, अतुल गौतम, अरविन्द रहे, एडवोकेट नवनीत शर्मा, कपिल भड़ाना, कोषाध्यक्ष प्रदीप पाल, समाजसेवी निकित संदीप माहेश्वरी, सदस्य एडवोकेट प्रेम सागर, एडवोकेट विपिन कुमार, शिवम, आशीष, तरुण, अभिषेक चौहान, अमित, तुषार, नीरज, एडवोकेट कुलदीप आर्या आदि का भिन्न भिन्न स्तर पर विशेष सहयोग रहा।