फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफएसडीए ने पांच स्थानों पर की छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एफएसडीए ने पांच स्थानों पर की छापेमारी, नमूने लिए
मेरठ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शनिवार देर शाम पांच स्थानों पर छापेमारी की। दो अस्पतालों की कैंटीन से सैंपल लिए, जबकि एक अस्पताल और एक कॉलेज की कैंटीन का निरीक्षण किया। इसके अलावा अन्य स्थानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जिन्हें जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी अर्चना धीरान ने बताया कि धनवंतरी अस्पताल की कैंटीन से खुली हुई हल्दी का नमूना लिया गया है, इसके अलावा कमिश्नरी चौराहे के नजदीक एक अस्पताल की कैंटीन में रंग मिला है, जिसकी जांच की जाएगी कि वह खाद्य रंग है या मिलावट के लिए रखा गया था। उन्होंने बताया कि राधा गोविंद कॉलेज की कैंटीन, बागपत रोड स्थित एक अस्पताल की कैंटीन का निरीक्षण किया गया, जबकि जई नंगला से बर्फी और जलेबी का नमूना लिया गया। उन्होंने बताया कि शासन के तरफ से निर्देश हैं कि अभियान चलाकर अस्पतालों और शिक्षण संस्थानों की कैंटीन का निरीक्षण किया जाए और अगर कहीं कुछ संदेह होता है तो खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए भेजे जाएं।
विज्ञापन



खास बातें:
दो अस्पतालों की कैंटीन से सैंपल लिए, एक अस्पताल की कैंटीन का किया निरीक्षण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें