फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापौर के छापे में समिति कक्ष में डेरा जमाए मिले अनुचर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सफाई कराओ या फिर करा लो तबादला
मेरठ। कर्मचारियों के पटल पर बैठने की बजाय समिति कक्ष में महफिल जमाने की शिकायत पर महापौर सुनीता वर्मा ने छापा मारा तो कक्ष में अनुचर बैठे मिले। सुनीता वर्मा ने बैठे कर्मचारियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी होने पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी को जमकर लताड़ लगाई। कहा कि शहर की सफाई नहीं करा सकते तो अपना तबादला कहीं और करा ले। कहा अगर व्यवस्था नहीं सुधरी तो वे सीधे मुख्य सचिव एवं प्रमुख सचिव नगर विकास से बात करके कार्रवाई करने के लिए कहेगी।
विज्ञापन

नगर निगम के कुछ कर्मचारी ड्यूटी न करके समिति कक्ष, संपत्ति अनुभाग और साइकिल स्टैंड पर आकर अपना समय काटते हैं। अमर उजाला माय सिटी ने खबर छापकर इस मामले को उजागर किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए बुधवार को महापौर सुनीता वर्मा ने अपर नगर आयुक्त और नगर स्वास्थ्य अधिकारी के साथ निगम कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। महापौर जब समिति कक्ष पहुंची तो वहां अनुचर डेरा जमाए बैठे मिले। पूरे कक्ष में गदंगी पसरी थी और एक कोने में फ्रिज रखा था। पूछने पर किसी ने नहीं बताया कि ये फ्रिज किसका है। उन्होंने कक्ष से फ्रिज हटाने को भी कहा। महापौर ने अनुचरों को फटकार लगाते हुए आगे ऐसा मिलने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी और नगर आयुक्त के माध्यम से एफआईआर दर्ज कराने की बात कही। महापौर ने अपर नगर आयुक्त अली हसन कर्नी को सुबह, दोपहर और शाम को कार्यालयों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। महापौर सुनीता वर्मा ने कहा कि इस तरह का कृत्य करने वाले कर्मचारियों की वजह से निगम की छवि जनता में खराब हो रही है।
विज्ञापन


खास बातें:
- महापौर ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को लगाई लताड़
- समिति कक्ष में बैठने की शिकायत पर महापौर ने की छापेमारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें