मेरठ। उप्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड निर्माण श्रमिकों के लिए मेधावी पुत्र पुत्रियों को प्रोत्साहित करेगा। इसके लिए मेधावी छात्र पुरस्कार योजना चलाई जा रही है।
उप श्रमायुक्त उप्र मेरठ क्षेत्र दीप्तिमान भट्ट ने बताया कि ऐसे श्रमिक जिनके बच्चे कक्षा पांच से आठ तक 55 प्रतिशत या उससे अधिक अंक, कक्षा दस व 12 में पचास प्रतिशत या उससे अधिक अंक, आईटीआई( व्यावसायिक प्रशिक्षण) एवं एलएलबी में 60 प्रतिशत, पॉलीटेक्निक डिप्लोमा, इंजीनियर की डिग्री, चिकित्सा डिग्री, राष्ट्रीय अथवा राज्य स्तरीय परीक्षा के उपरांत प्रवेश लेने पर चार हजार से 22 हजार रुपये तक दो किश्तों में लाभ दिया जाने का प्रावधान है। ऐेसे श्रमिक इस योजना में आवेदन कर लाभ सकते हैं।