फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब बच्चों को स्कूल में दाखिला कराया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गरीब बच्चों की पढ़ाई की ली जिम्मेदारी
कंकरखेड़ा। प्रेरित समाज सेवी संस्था के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को गरीब बच्चों का स्कूल में प्रवेश कराया। कार्यकर्ताओं ने पूरे वर्ष की बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी भी ली।
विज्ञापन

बुधवार को प्रेरित समाज सेवी संस्था के अध्यक्ष दिनेश कुमार कंकरखेड़ा के 10 गरीब बच्चों को लेकर टीकाराम कालोनी स्थित मलिक इंटर कॉलेज पहुंचे। जहां पर उन्होंने प्रधानाचार्या एश्वर्या चौधरी की मदद से बच्चों का दाखिला कराया। साथ ही पूरे वर्ष की उनकी पढ़ाई की भी जिम्मेदारी ली। इस दौरान दिनेश कुमार ने समाज के अन्य लोगों से भी गरीब बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दिलाने की अपील की। इस दौरान नीरज कुमार, बीना, विकास गुप्ता, बीपी देवल, शिवांगी भाटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


खास बातें:
प्रेरित समाज सेवी संस्था ने 10 गरीब बच्चों का कराया दाखिला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें