सचिव बनने के लिए व्यवहारिक ज्ञान जरूरी: हिमांशु
मेरठ। ईव्ज चौराहा हरिलोक कॉम्प्लेक्स स्थित कंपनी सचिव संस्थान मेरठ शाखा पर बुधवार को 15 दिवसीय एकेडमिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। प्रशिक्षण में छात्र-छात्राओं को कंपनी सचिव नियमन सचिवीय पद्घति, ड्राफ्टिंग, विधि कौशल आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
ब्रांच चेयरमैन हिमांशु त्यागी ने कहा कि एक कंपनी सचिव बनने के लिए तकनीकी शैक्षिक ज्ञान के अलावा व्यवहारिक ज्ञान जो कि एक संस्थान के स्थापित होने के लिए आवश्यक है। उसका होना एक कंपनी सचिव के लिए जरूरी है। प्रशिक्षण कार्यक्रम की चेयरमैन चेतना मनीषा अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र दिए। विशेष अतिथि के रूप में एडवोकेट दीपक कुमार और टिकौला शुगर मिल के कंपनी सचिव सीएस शिवम गुप्ता मौजूद रहे। आशीष कुमार का विशेष सहयोग रहा। मेरठ शाखा के ऑफिस इंचार्ज सलीम अहमद ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
खास बातें:
कंपनी सचिव संस्थान में हुआ 15 दिवसीय एकेडमिक प्रशिक्षण