फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसें ना मिलने से यात्री हुए आहत, पर जाम से शहर को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
यात्री रहे परेशान पर नहीं लगा जाम
विज्ञापन

मेरठ। राष्ट्रोदय कार्यक्रम के चलते रोडवेज बसों का रूट डायवर्ट कर दिए जाने से रविवार को शहर में यात्री परेशान रहे। भैंसाली बस अड्डे से बसों का संचालन भी बंद रहा। वहीं शहर के अंदर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगे होने के कारण सड़कों पर वाहनों का दबाव कम रहा। इससे शहर जाम मुक्त रहा। लोगों ने राहत महसूस की।
कार्यक्रम के चलते पुलिस ने शनिवार रात से ही शहर में भारी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया था। रविवार सुबह से बसों का संचालन भी रोक दिया गया। दोपहर एक बजे भैंसाली बस अड्डे से दिल्ली के लिए केवल दो तीन बसें थीं। गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, शामली, देहरादून, बिजनौर, बागपत, शामली और बड़ौत की बसें यहां नहीं मिलीं। सैकड़ों यात्री बस के इंतजार में खडे़ थे।
विज्ञापन

दिल्ली गाजियाबाद की ओर से मेरठ आने वाली बसों को परतापुर फ्लाई ओवर से निकाला गया। इस कारण शहर के यात्रियों को परतापुर बाईपास पर उतरना पड़ा। वहां से शहर आने के लिए उन्हें आटो भी मुश्किल से मिले। मुजफ्फरनगर और शामली की ओर से आने वाले वाहनों को भी शहर से बाहर ही रोका गया। शामली के लिए बस पकड़ने के लिए लोगों को कंकरखेड़ा बाईपास जाना पड़ा। सोहराब गेट डिपो से भी बसों की यही स्थिति रही। यहां भी लोग बसों के लिए परेशान नजर आए।
शहर में भारी वाहन और बसों की एंट्री बंद होने से सड़कें दिन भर खाली-खाली नजर आईं। दिल्ली रोड पर अक्सर जाम रहने वाला घंटाघर चौराहा एकदम खाली दिखा। हापुड़ अड्डे, रिठानी, बेगमपुल की सड़केें भी खाली थीं। शहर में कहीं भी जाम नहीं दिखा। शाम को कार्यक्रम खत्म होने के बाद वाहनों की वजह से कुछ देर गढ़ और हापुड़ रोड़ पर जरूर जाम की स्थिति बनी। रविवार होने की वजह से स्कूल-कालेज बंद थे। इससे पुलिस प्रशासन को ट्रैफिक नियंत्रण करने में काफी राहत मिली।
ट्रैफिक संभालने उतरे अफसर
शाम को कार्यक्रम समाप्ति के बाद जैसे ही वाहनों का निकलना शुरू हुआ तो मुख्य चौराहों पर खुद पुलिस अफसर उतर आए। कार्यक्रम के दो घंटे बाद कार्यक्रम में आए सभी वाहन शहर से निकाल दिए गये थे। एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई कमिश्नर आवास चौराहा, बिजली बंबा तिराहे पर एसपी देहात राजेश कुमार और गढ़ रोड पर एसपी क्राइम शिवराम यादव खुद यातायात व्यवस्था संभाल रहे थे।
बाजारों में रहा सन्नाटा
रविवार सुबह से ही शहर के मुख्य बाजारों में सन्नाटा रहा। लालकुर्ती पैठ बाजार, बेगमपुल, दिल्ली रोड, गढ़ रोड, बागपत रोड और अन्य स्थानों के बाजार सुनसान पड़े थे। एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई का कहना है कि रात में ही पुलिस ने प्लानिंग बना ली थी। इसके तहत रविवार तड़के पांच बजे ही पुलिस ने सड़क पर ऑटो और ई रिक्शा नहीं आने दिए।
विज्ञापन

गन्ने के वाहनों पर भी रोक
मवाना और मोहिउद्ीनपुर में शुगर मिल प्रशासन को पुलिस अफसरों ने निर्देश दिए थे कि रविवार को गन्ने के वाहन न मंगाए जाएं। गन्ने के वाहनों से जाम लगने की आशंका है। ऐसे में पुलिस ने गन्ने के वाहनों पर भी रविवार को रोक लगा दी थी।

खास बातें
राष्ट्रोदय के कारण रोडवेज बसों का रूट डायवर्ट होने से परेशान रहे यात्री
भारी वाहन बंद होने और बसें शहर में नहीं चलने से नहीं लगा जाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें