फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल मेप से कनेक्ट किया जाएगा ट्रैफिक कंट्रोल रूम

विज्ञापन
विज्ञापन
गूगल मेप से कनेक्ट किया जाएगा ट्रैफिक कंट्रोल रूम
विज्ञापन


मेरठ। पुलिस लाइन में बनाया जा रहा ट्रैफिक कंट्रोल रूम को गूगल मेप से कनेक्ट किया जाएगा। इसके लिए एक कंपनी ने काम शुरू कर दिया है। कंट्रोल रूम में वीडियो वॉल भी तैयार की गई है। वहीं एलईडी टीवी का काम भी शुरू कर दिया है। शहर में जिन 34 स्थानों पर उच्च क्वालिटी के कैमरे लगाए जा रहे हैं वह एक सप्ताह में लगकर तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम और सीसीटीवी कैमरे को लेकर काम कर रही कंपनी की टीम ने एसपी ट्रैफिक के साथ मीटिंग की। कंट्रोल रूम तैयार होने के बाद इसे गूगल मेप से कनेक्ट किया जाएगा। एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी के मुताबिक शहर में लोकेशन के आधार पर प्वाइंटों को नेट से जोड़ा जाएगा। जहां भी जाम की समस्या होगी, वहां कं ट्रोल रूम से ही ट्रैफिक एडवाइजरी को देखा जा सकेगा। उसके बाद जाम खुलवाने के लिए पुलिस भेजी जाएगी। यदि कहीं रूट डायवर्ट है या शोभायात्रा व अन्य कारण होने के कारण डायवर्जन किया गया है तो ऐसे में इंटरनेट से डायवर्ट किए गये रूट की पूरी जानकारी मिल सकेगी। उधर, शहर में 34 स्थानों पर उच्च क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर कंट्रोल रूम से जाम को देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें