शिक्षामित्रों को मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धांजलि
बागपत। प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के पदाधिकारियों ने कैंडल मार्च निकाला। राष्ट्र वंदना चौक पर शहीदों की प्रतिमा पर मोमबत्तियां जलाकर शिक्षामित्रों के अकाल हो रही मृत्यु पर श्रद्धांजलि दी।
जिलाध्यक्ष राजेश पंवार ने बताया कि 25 जुलाई के 2017 को सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय और राज्य सरकार की ओर से बरती जा रही उदासीनता के कारण शिक्षामित्र आत्महत्या कर रहे हैं। प्रदेश में 425 शिक्षा मित्र आत्महत्या कर चुके हैं। उनकी आत्म शांति के लिए प्रार्थना की । मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी। जिला महामंत्री भरत शर्मा, जिला संरक्षक बिजेंद्र भाटी, आशीष तोमर, मनोज कुमार, सुभाष चंद, धीरज कुमार, राजीव कुमार, कुशलता, पूनम रानी, आरती चौहान, विकास कुमार आदि रहे।