फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप्र दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सरकार के निर्देश पर बुधवार को सीसीएसयू के बृहस्पति भवन में उत्तर प्रदेश दिवस मनाते हुए विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन

सांसद राजेंद्र अग्रवाल, सांसद संजीव बालियान, सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह ने कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। स्वतंत्रता सेनानी हेमंत कुमार को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। स्वच्छ भारत अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले 23 स्वेच्छागृहियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सांसद ने कहा कि 24 जनवरी 1950 को प्रदेश का उत्तर प्रदेश का नाम दिया गया था। इस दिन सभी नागरिकों को संकल्प लेना चाहिए कि वह देश व प्रदेश की प्रगति के लिए आगे आकर अपना पूर्ण योगदान करेंगे। इस दौरान विचार गोष्ठी में विधायक सरधना संगीत सोम, कैंट सत्य प्रकाश अग्रवाल, किठौर सत्यवीर त्यागी व शहर रफीक अंसारी ने प्रदेश के गौरवशाली इतिहास व स्वतंत्रता आंदोलन में मेरठ के योगदान, बलिदान व आर्थिक पहलुओं पर विस्तार से विचार रखे।
विज्ञापन

बाल वैज्ञानिकों ने देखी लैब
मेरठ। उत्तर प्रदेश दिवस के मौके पर जिला विज्ञान क्लब की तरफ से बाल वैज्ञानिकों ने विश्वविद्यालय स्थित जीव विज्ञान विभाग की प्रयोगशाला का निरीक्षण किया। विभागाध्यक्ष डॉ. एके चौबे ने बच्चों को प्रयोगशाला का महत्व बताया। डॉ. अशिक भट्ट, आशा राणा मौजूद रहे। क्लब के समन्वयक दीपक शर्मा के अनुसार क्लब द्वारा पिछले माह आयोजित की गई प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले बच्चों को सीडीओ आर्यका अखौरी, पीडी बीपी सिंह, डीपीआरओ आलोक शर्मा और जिला विज्ञान अधिकारी अतुल मिश्रा ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें