एमडीए सचिव ने रखा लखनऊ में पक्ष
मेरठ। तीन योजनाओं के किसानों के प्रकरण में एमडीए सचिव राजकुमार ने बृहस्पतिवार को लखनऊ आवास अनुभाग में अपना पक्ष रखा। उधर, बताया जा रहा है कि शासन इस प्रकरण पर विधिक राय लेेने की बात कह रहा है। चूंकि बुलंदशहर प्रकरण के चलते यह मामला अटका है। ऐसे में सरकार यह राय लेना चाह रही है कि कोई विधिक पेच नहीं अटकेगा। दरअसल, तीन योजनाओं के प्रतिकर प्रकरण में चल रहा बुधवार को इसी शर्त के साथ समाप्त हुआ था, जब सचिव शासन से अनुमति लेने लखनऊ रवाना हो गए थे।
हर योजना में अब समस्या सुनेंगे सचिव
मेरठ। एमडीए के अवर एवं सहायक अभियंता अब योजनाओं के साइट ऑफिस पर ही लोगों की समस्याओं का निदान करेंगे। एमडीए वीसी ने इस बाबत बैठक कर निर्देश दिए। कहा कि लोगाें को एमडीए तक आना ही न पड़े और परेशान न होना पडे़, इसके लिए साइट ऑफिसों को एक्टिव करना होगा। अभियंता वहां रहकर समस्याओं को चिन्हीकरण करें। सप्ताह में किसी भी दिन एमडीए के वीसी ने खुद इसकी रेंडम चेकिंग करने को कहा।