फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काले झंडे दिखाना कोई अपराध तो नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
‘काले झंडा दिखाना कोई अपराध तो नहीं’
विज्ञापन

मेरठ। मुख्यमंत्री को सभा के दौरान काले झंडे दिखाने वालों की पिटाई से सपा नेता ने नाराजगी जाहिर की है। जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह और सपा नेता अतुल प्रधान का कहना है कि छात्रों ने अपनी मांग उठाने के लिए काले झंडे दिखाए थे। काले झंडे दिखाना प्रजातंत्र में कोई अपराध नहीं है। यह सर्वथा गलत और लोकतंत्र की हत्या जैसा है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इसी तरह भगवाधारी नेताओं ने सिविल लाइन थाने में इंस्पेक्टर के साथ हाथापाई कर बंद व्यक्ति को छुड़ाया और अपने साथ ले गए, फिर भी उनके विरुद्ध कोई एफआईआर कायम नहीं कराई गई। अतुल प्रधान ने आरोप लगाया कि पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर रही है। जिन्होंने पीटा उन पर कोई कार्रवाई नहीं, जिस गौरव प्रधान ने अपना पक्ष रखा, उसे सत्ताधारी नेताओं के दबाव में गिरफ्तार किया गया है। प्रशासन लचर है और सरकार को खुश करने के लिए लोगों का उत्पीड़न कर रहा है। उन्होंने एफआईआर खारिज करने और आरोपी गौरव को छोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें