फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद प्रत्याशी संगीता रानी ने किया सघन प्रचार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पहली बार सिंबल पर लड़ रहीं रालोद की मेयर प्रत्याशी संगीता रानी ने रविवार को रोड शो और सभाओं के जरिये प्रचार किया। सुबह उनका काफिला गढ़ रोड स्थित अंजता कालोनी पहुंचा। यहां से निकलकर जैदी फार्म, लिसाड़ी गेट और रोहटा रोड तक गया। यहां पर उन्होंने तीन सभाओं को भी संबोधित किया। संगीता रानी ने आने वाली 22 तारीख को रालोद के पक्ष में भारी मतदान करने की अपील की। इस मौके पर उनके साथ रालोद जिलाध्यक्ष राहुल देव, डॉ. राजकुमार सांगवान, सुनील रोहटा, राजेंद्र चिकारा, नरेंद्र खजूरी, डॉ. अजेंद्र शर्मा, इंद्रपाल सिंह, वेदपाल तोमर, पप्पू गुर्जर, वरुण सांगवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें