फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुधवार को त्यागपत्र देंगे लाइनमैन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को त्यागपत्र देंगे पीवीवीएनएल के संविदा लाइनमैन
विज्ञापन


मेरठ। निकाले गए कंप्यूटर आपरेटरों को वापस रखने की मांग पर हड़ताल पर चल रहे सात बिजलीघरों के संविदा लाइनमैनों से सोमवार को भी वार्ता नहीं हो सकी। हड़ताली लाइनमैनों ने एमडी से लेकर मुख्य अभियंता के नाम मांग ज्ञापन सौंपते हुए मांग नहीं माने जाने पर बुधवार को पूरे जिले के लाइनमैनों के त्यागपत्र देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नगरीय विद्युत वितरण खंड तृतीय में कार्यरत तीन कंप्यूटर आपरेटरों को सेवा से बाहर कर दिया गया है। इसके विरोध और तीनों को दोबारा सेवा में लेने की मांग पर खंड अंतर्गत आने वाले सात बिजलीघर के संविदा लाइनमैन बृहस्पतिवार से हड़ताल पर है। अधिशासी अभियंता संजय शर्मा और संविदा लाइनमैनों की वार्ता सकारात्मक नहीं होने पर संजय शर्मा ने ठेकेदार से वैकल्पिक व्यवस्था करा ली है। नए स्टाफ से फाल्ट आदि ठीक कराए जा रहे हैं। हालांकि नए कर्मियों को फाल्ट ढूंढने में दिक्कत आ रही है। लाइनमैनों ने सोमवार को वार्ता नहीं होेने पर पूरे जिले में हड़ताल करने की चेतावनी दी थी। संविदा कर्मचारी समिति की तरफ से प्रतिनिधिमंडल ने ऊर्जा भवन पहुंचकर एमडी के नाम और मुख्य अभियंता को मांग ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पूरे मामले का हवाला देते हुए कंप्यूटर आपरेटरों को वापस रखने की मांग की गई है। समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मंगलवार तक मामले के नहीं निपटने पर बुधवार को जिले के सभी संविदा लाइनमैन त्यागपत्र दे देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें