फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग की टीम पिटी, पुलिस को भी दौड़ाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत निगम की टीम और पुलिस पिटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
विद्युत निगम की टीम को मंगलवार को जागृति विहार में बकाया बिल को लेकर कनेक्शन काटना महंगा पड़ गया। जेई और लाइनमैन के साथ मारपीट कर दी गई। मौके पर पहुंची मेडिकल पुलिस ने जैसे ही एक आरोपी को जीप में बैठाने की कोशिश की तो भीड़ भड़क गई और हमला कर दिया। इस दौरान सिपाही तमाशबीन बने रहे और दरोगा के साथ हाथापाई होती रही।
वाराणसी निवासी अरविंद कुमार बिंद जागृति विहार बिजली घर पर जेई हैं। मंगलवार सुबह दस बजे जेई संविदा पर तैनात लाइनमैन पुनीत, सुधीर और दो अन्य कर्मचारियों के साथ जागृति विहार सेक्टर- आठ में पहुंचे। वहां मेघराज पुत्र प्रेम सिंह का नौ हजार रुपये बकाया बिल होने पर कनेक्शन काट दिया। इस दौरान परिवार के लोगों ने जेई से गाली गलौज कर दी। अन्य कर्मचारियों को भी दौड़ा लिया। जेई ने किसी तरह मामला समझाकर शांत कराया और मौके से चले गये। जिसके बाद मकान मालिक ने ऑनलाइन बिजली का बिल जमा कर दिया। दोपहर करीब 12 बजे जेई को फोन पर सूचना दी कि उनका कनेक्शन जुड़ना है। जिसके बाद लाइनमैन और अन्य कर्मचारी कनेक्शन जोड़ने पहुंच गये। आरोप है कि वहां कर्मचारी पुनीत, सुधीर और अन्य को बंधक बना लिया और मारपीट कर दी। सूचना पर जेई अरविंद कुमार भी पहुंच गये।
विज्ञापन

जिसके बाद जेई के साथ भी हाथापाई कर दी। सूचना पर मेडिकल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जैसे ही एक आरोपी को जीप में बैठाने की कोशिश की तो भीड़ भड़क गई और पुलिस के साथ हाथापाई कर दी। सिपाही और एक दरोगा से भी मारपीट कर दी गई। बाद में एसओ मेडिकल बृजेश कुमार मौके पर पहुंचे और तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। थाने में विद्युत निगम के कर्मचारियों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। एसओ मेडिकल बृजेश कुमार ने बताया कि जेई अरविंद कुमार की तहरीर पर आरोपी मेघराज पुत्र प्रेम, दानू पुत्र प्रेम और रिश्तेदार राहुल व अन्य के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाध और धमकी देने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस के साथ धक्का मुक्की हुई थी, मारपीट की बात गलत है।
आरोपी की थाने में बिगड़ी हालत
पुलिस ने बताया कि आरोपी मेघराज की थाने में हालत बिगड़ गई। वह हार्ट का मरीज बताया गया है। बाद में पुलिस ने आरोपी का मेडिकल कराया। एसओ ने बताया कि मेघराज को जमानत पर छोड़ा दिया गया है।
विज्ञापन

वीडियो वायरल
पूरे घटनाक्रम की तीन मिनट की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। आसपास के लोगों ने बताया कि पहले विद्युत निगम की टीम के साथ मारपीट की। बाद में मेडिकल के सिपाही और दरोगा के साथ हाथापाई की। एक आरोपी जबरन पुलिस से छूटकर भागने लगा।

खास बात
जागृति विहार सेक्टर-8 में मंगलवार दोपहर टीम काटने गई थी कनेक्शन
लोगों ने जेई और लाइनमैन से की मारपीट, मौके पर पहुंची पुलिस को भी नहीं बख्शा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें