फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगामी सत्र की मान्यता के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सीसीएसयू ने सत्र 2018-19 के लिए नई कोर्स की मान्यता देने के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि तय कर दी है। आवेदन फार्म 28 सितंबर से 12 अक्तूबर तक भरे जाएंगे। एलएलएम और शिक्षा संकाय के सभी कोर्स को छोड़कर बाकी कोर्स की मान्यता दी जाएगी।
विज्ञापन

हाल में हुई कार्य परिषद की बैठक में मान्यता पर लगी रोक हटाते हुए आवेदन की मंजूरी दी गई थी। विवि ने मान्यता के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि घोषित कर दी है। आवेदन फार्म सिर्फ ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे, इसके लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है। विवि का निर्देश है कि हस्ताक्षर की जगह आवेदक आधार नंबर या पैन नंबर लिखें। कॉलेज काफी दिनों से मान्यता के आवेदन का इंतजार कर रहे थे। वेबसाइट ccsuweb.in पर फार्म भरे जाएंगे। वहीं, बीबीए और बीसीए जैसे प्रोफेशनल ठंडे पड़ जाने के बाद कॉलेजों ने ट्रेडिशनल कोर्स का रुख किया है। बीए, बीएससी और बीकॉम की मान्यता ली है। बीएससी और बीकॉम में निजी कॉलेजों के पास अच्छी संख्या में दाखिले भी हुए। कॉलेजों के पास ढांचा है, लिहाजा वह कोर्स को लेकर प्रयोग करते रहते हैं। अब ट्रेडिशनल कोर्स में उनकी दिलचस्पी बढ़ी है। उधर, एडेड कॉलेजों का मैनेजमेंट भी मुनाफा देने वाले कोर्स चलाना चाहते हैं। जो कोर्स में रेग्युलर में नहीं है, उनके लिए सेल्फ फाइनेंस में आवेदन कर सकते हैं। एडेड कॉलेजों के आवेदन को विवि तरजीह देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें