फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहला पेज एंकर

विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीआर के ईंट भट्टों पर फीफा वर्ल्ड कप का साया
विज्ञापन

फीफा वर्ल्ड कप के चलते वायु प्रदूषण रोकने के लिए एनजीटी का फरमान
एनसीआर क्षेत्र में बढ़ रहा है वायु प्रदूषण
मोहित कुमार
मोदीपुरम। दिल्ली में शुरू हो रहे फीफा वर्ल्ड कप को वायु प्रदूषण से बचाने के लिए एनजीटी और इन्वायरमेंट पॉल्यूशन कंट्रोल अथॉरटी (ईपीसीए) ने नजर टेढ़ी कर ली है। एनसीआर क्षेत्र में बढ़ रहे वायु प्रदूषण और स्मॉग को बचाने के लिए एक माह तक ईंट भट्टों का संचालन बंद करने और परीली के जलाने पर रोकथाम के निर्देश दिए है। फीफा वर्ल्ड कप में आने वाले खिलाड़ियों को प्रदूषण से दूर रखा जाए और उन्हे स्वच्छ हवा मिले। इस पर क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
अक्तूबर में शुरू हो रहे दिल्ली में फीफा वर्ल्ड में वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए एक अक्तूबर से एक नवंबर तक एनसीआर के ईंट भट्टे बंद रहेंगे। गांवों में चलने वाली परीली नहीं जलाई जाएगी। नगर निगम और नगर निकाय में जलने वाले कूड़े को भी रोका जाएगा। वायु प्रदूषण कम करने के लिए यह पाबंदी रहेगी। फीफा वर्ल्ड कप को देखते हुए ईपीसीए और एनजीटी ने इनके संचालन पर रोक लगा दी है। इसकी अनदेखी की गई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। एनसीआर क्षेत्र में बढ़ते वायु प्रदूषण से हवा दूषित हो रही है। इसके लिए क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नगर निगम और नगर निकाय व कृषि विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। निर्देश के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने भट्टा संचालकों को नोटिस भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

पिछले वर्ष बढ़ा था स्मॉग
इस सीजन में पिछले साल से स्मॉग बहुत ज्यादा बढ़ गया है। गांवों में परीली जलाने के कारण एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण की मात्रा इतनी अधिक बढ़ गई थी कि सांस लेने में दिक्कत आ रही थी। इस बार दिल्ली में फीफा वर्ल्ड कप शुरू हो रहा है, ऐसे में फिर से पिछले साल वाली स्थिति न हो जाए। इसलिए इसकी रोकथाम के लिए पहले से ही एनजीटी और ईपीसीए सख्त हो गई है। स्मॉग को रोकने के लिए यह कदम उठाए जा रहे हैं।

ये दिए है महत्वपूर्ण निर्देश
- गांवों में परीली न जलाई जाए, अगर जलाई गई तो इस पर कृषि विभाग पर सख्त कार्रवाई की जाए।
- एक माह तक एनसीआर क्षेत्र में ईंट भट्टों का संचालन बंद किया जाए।
- गांवों और शहरों व नगर पंचायतों में जलने वाले कूड़े पर रोक लगाई जाए। जलाने वाले पर जुर्माना लगाया जाए।
- एनसीआर क्षेत्र में बढ़ रहे वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाए।
- फीफा वर्ल्ड पर वायु प्रदूषण का असर न दिखाई दे, इसके लिए समय से प्लानिंग कर लें।
कमेटी करेगी मॉनीटरिंग
फीफा वर्ल्ड कप के आयोजन को देखते हुए संबंधित विभागों की एक कमेटी का गठन होगा, जिसमें कमेटी एनजीटी और ईपीसीए के निर्देशों का पालन करेगी। निर्देश में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। संबंधित विभाग इस पर मॉनीटरिंग करेगा और इसकी रिपोर्ट भी तैयार कर भेजेगा।
विज्ञापन

2017 में प्रदूषण की स्थिति
बेगमपुल
माह - आरएसपीएम
जुलाई 155.0
अगस्त 168.8
सितंबर 179.2
केसर गंज
माह आरएसपीएम
जुलाई 127.8
अगस्त 131.5
सितंबर 1361
मानक 60 है आंकडे माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर में है।
कहां कितने भट्ठे
मेरठ 250
बागपत 550
गाजियाबाद 450
नोएडा 231
बुलंदशहर 326
हापुड़ 250

वर्जन
फीफा वर्ल्ड कप को देखते हुए एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए यह निर्देश जारी किया गया है। निर्देश मिलने पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड काम करेगा। एक माह तक भट्टों का संचालन बंद रखा जाएगा। वायु प्रदूषण की रोकथाम की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। - क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी, आरके त्यागी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें