फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीथिन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शहर को पॉलिथीन मुक्त करने का प्लान तैयार है। इस बार यह तय है कि पॉलिथीन का प्रयोग बंद नहीं करने वालों पर सख्त एक्शन होगा। मंडलायुक्त डा. प्रभात कुमार ने माइक्रो प्लान बनाकर सभी अधिकारियों को भेजा है। खासतौर पर डीएम, नगर निगम एवं पुलिस अधिकारी इस पर एक्शन लेंगे। मंडलायुक्त का कहना है कि बस यह इंतजार कर रहे हैं कि लोग खुद ही इस मुहिम से जुड़कर पॉलीथिन का प्रयोग बंद कर दें। यदि ऐसा नहीं करेंगे तो सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन

पॉलिथीन मुक्त मेरठ केसपने को साकार करने के लिए एक बार फिर अभियान शुरू हुआ है। इस बार यह बीड़ा मंडलायुक्त डा. प्रभात कुमार ने उठाया है। उन्होंने डीएम को इसकी जिम्मेदारी दी है। मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश भेजे हैं। खासतौर पर मेरठ की बात करें तो यहां टीमों का गठन निगम स्तर पर किया है। यह टीम प्रतिदिन का ब्योरा डीएम को पेश करेगी। डीएम इसकी साप्ताहिक रिपोर्ट कमिश्नर को पेश करेंगे। साफ कहा कि लापरवाह टीम कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
स्वयं सहायता समूहों की मदद
इसके लिए स्वयं सहायता समूहाें से संपर्क किया जा रहा है। पॉलिथीन बैन नहीं होने से निश्चित रूप से खरीदारी करते समय परेशानी होगी। ऐसे में समूह कागज के बैग ज्यादा से ज्यादा तैयार करें। ऐसे समूहों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन

जागरूकता अभियान
पॉलिथीन से निजात पाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए छात्रों एवं सामाजिक संगठनों को जोड़ा जाएगा। मानव श्रृंखलाएं बनाई जाएंगी। रैली, नुक्कड़ नाटक आदि के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा।
कंपनियों को दी जाएंगी ये पॉलिथीन
शहर में कूड़े से एकत्र पॉलिथीन कुछ कंपनियों को दी जाएंगी। वे इन्हें पुन: दूसरे कामों में प्रयोग करने लायक बनाएंगी। मसलन कुछ कंपनियां इसे एनएचएआई को भेजती हैं जो सड़क निर्माण में इसका प्रयोग करता है। कुछ कंपनियों से इस बाबत बातचीत चल रही है।
नालों में लगेंगी छलनी
शहर के सभी नालों में बीच-बीच में बड़ी छलनी लगेंगी। जिससेपॉलिथीन बहकर आगे न जा सके। इस ढेर को वहीं, निकाला जाएगा। इससे पॉलीथिन नदियों तक नहीं जा पाएगी और नालों का भी फ्लो बना रहेगा।
वर्जन
मैंने फिलहाल सभी अधिकारियों को कहा है कि पॉलिथीन इस बार सख्ती से बंद करनी ही होगी। इसका प्रयोग बंद नहीं करने वाले जुर्माने को तैयार रहें। हालांकि जन जागृति के माध्यम से भी लोगों को बताया जाएगा कि पॉलीथिन कितनी हानिकारक है। - डा. प्रभात कुमार मंडलायुक्त मेरठ
विज्ञापन

मुख्य बातें
कमिश्नर ने तैयार किया मेरठ को पॉलीथिन मुक्त करने का प्लान
कहा जनता खुद पहले करे नहीं तो इस बार प्रशासन सख्ती से करेगा काम
जिलाधिकारी तथा निगम अधिकारियों को पत्र लिखकर बनाई टीम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें