फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए पंजीकरण के बाद आएगी मेरिट, दाखिले का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एडेड और राजकीय कॉलेजों में जिन आवेदकों का दाखिला नहीं हो पा रहा है, उनके लिए नया पंजीकरण कराने का बुधवार को आखिरी दिन है। सीसीएसयू ने एडमिशन पोर्टल खोल रखा है। 30 अगस्त के बाद मौका नहीं मिलेगा। विवि ने रेग्युलर कोर्स में दाखिले की अंतिम तिथि 31 अगस्त तय की है। दाखिले को लेकर कॉलेजों में भारी भीड़ उमड़ रही है। एडेड कॉलेजों की व्यवस्था की परीक्षा हो रही है। मंगलवार को कई कॉलेजों में हंगामे हुआ।
विज्ञापन

ओपन मेरिट से दाखिले 31 अगस्त तक होंगे। इसके बाद कॉलेजों में ट्रेडिशनल कोर्स में दाखिले नहीं होंगे। अधिकांश सीट भर चुकी हैं। विवि ने चार ओपन मेरिट जारी करने का मौका दिया। निजी कॉलेजों की हालत खस्ता है। उनकी अधिकांश सीटें खाली हैं। क्योंकि दाखिला प्रक्रिया सभी कॉलेजों की साथ चल रही है इसलिए आवेदकों की प्राथमिकता एडेड और राजकीय कॉलेज हैं। 31 अगस्त के बाद आवेदक निजी कॉलेजों की ओर रुख करेंगे। इसके बाद कितने दिन दाखिले का मौका मिलता है, इस बात पर भी निर्भर करेगा। निजी कॉलेज दाखिले का वक्त बढ़ाने के लिए विवि पर इसको लेकर दबाव बना सकते हैं। प्रोफेशनल कोर्स में भी अभी दाखिले की रफ्तार धीमी है। ट्रेडिशनल में बंद होते ही आवेदकों के पास सेल्फ फाइनेंस और प्रोफेशनल कोर्स में जाने का रास्ता बचेगा। मंगलवार को तीसरी ओपन मेरिट के दाखिले में कई कॉलेजों में हंगामे की सूचना रही। अभी दो दिन और ओपन मेरिट से दाखिले होंगे।

एलएलबी की चौथी मेरिट एक को आएगी
सीसीएसयू एलएलबी तीन वर्षीय कोर्स की चौथी मेरिट एक सितंबर को जारी करेगी। अभी तीसरी मेरिट के दाखिले हो रहे हैं। मेरठ और सहारनपुर मंडल के छह एडेड कॉलेजों की मेरिट हाई है। मेरिट 60 प्रतिशत से ऊपर है। कई निजी कॉलेजों की मेरिट भी अभी 60 प्रतिशत से ऊपर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें