मेरठ। कैफियत एक्सप्रेस हादसे के चलते बुधवार को रद रही संगम एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को निर्धारित प्रस्थान समय पर इलाहाबाद के लिए रवाना कर दी गई। स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि बाधित ट्रैक सुचारु हो गया है। शुक्रवार सुबह संगम एक्सप्रेस इलाहाबाद से आएगी।
औरैया जिले में कैफियत एक्सप्रेस बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इसके चलते ट्रैक बाधित होने पर संगम एक्सप्रेस मेरठ और इलाहाबाद दोनों ओर से रद कर दी गई थी। इसके चलते न तो यह ट्रेन बुधवार को मेरठ से इलाहाबाद भेजी गई थी और न ही यह ट्रेन बृहस्पतिवार को इलाहाबाद से मेरठ आ सकी थी। इसके चलते यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। बृहस्पतिवार को मेरठ सिटी पर खड़े संगम एक्सप्रेस के रैक को निर्धारित प्रस्थान समय शाम सात बजे इलाहाबाद के लिए रवाना किया गया। वहीं, नौचंदी एक्सप्रेस करीब एक घंटा देरी से सिटी स्टेशन पर पहुंची।