फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बहन के घर युवक की संदिग्ध मौत, कमरे में फांसी पर लटका मिला शव, परिजनों में कोहराम

Thu, 11 Dec 2025 01:26 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

बिजनौर के महमूदपुर भावता गांव में 19 वर्षीय युवक का शव फांसी पर लटका मिला। युवक अपनी बहन के घर रह रहा था और नहटौर में नाई का काम करता था। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर भावता में बुधवार की रात एक 19 वर्षीय युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान आयाम पुत्र साकिर, निवासी ग्राम गंगोड़ा शेख, के रूप में हुई है।

विज्ञापन


बहन के घर रहता था युवक, नहटौर में करता था काम
आयाम पिछले कुछ समय से अपनी बहन के घर महमूदपुर भावता में रह रहा था। वह नहटौर कस्बे में नाई का काम करता था। परिजनों के अनुसार, आयाम का जीजा पुणे में रहकर मजदूरी करता है और घर पर महिला सदस्य ही थीं।

यह भी पढ़ें: कफ सिरप तस्करी: आठ साल में करोड़पति बना कैंटर चालक आसिफ, दुबई और आस्ट्रेलिया में चला रहा होटल, पुलिस को तलाश 

विज्ञापन
विज्ञापन

रात में मिली शव मिलने की सूचना, पुलिस पहुंची मौके पर
बुधवार रात पुलिस को सूचना मिली कि आयाम का शव कमरे में फांसी पर लटका हुआ है। सूचना पर थाना कोतवाली देहात पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा।

शरीर पर नहीं मिला कोई चोट का निशान
पुलिस जांच में पाया गया कि आयाम के शरीर पर किसी प्रकार की चोट या संघर्ष के निशान नहीं हैं। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा।

शव पोस्टमार्टम को भेजा, जांच जारी
पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें