गांव पसवाड़ा में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की जांच करते चिकित्सक तथा ग्रामीण मर
माछरा। माछरा ब्लॉक के पसवाडा गांव में अंत्योदय फाउंडेशन की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इसका नेतृत्व भाजपा नेता अश्वनी त्यागी माछरा ने किया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इस दौरान कुल 189 मरीजों की जांच की गई।
चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का रक्त शर्करा, रक्तचाप और रक्त परीक्षण किया। मौसमी बीमारियों से संबंधित विभिन्न जांचें भी की गईं। जांच के बाद चिकित्सकों ने मरीजों को उचित परामर्श दिया। सभी मरीजों को चिकित्सकीय सलाह के अनुसार निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। अश्वनी त्यागी ने शिविर में पहुंचकर मरीजों का हाल-चाल जाना। उन्होंने ग्रामीणों को अंत्योदय फाउंडेशन की गतिविधियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
गांव पसवाड़ा में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की जांच करते चिकित्सक तथा ग्रामीण मर