फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बुजुर्ग के खाते से 1.86 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
-पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र मॉडल टाउन के बुजुर्ग विजय कुमार से पार्सल के नाम पर साइबर आरोपियों ने 1.86 लाख रुपये की ठगी कर ली। बुजुर्ग की तहरीर पर पुलिस ने साइबर आरोपी खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी।
विज्ञापन

मॉडल टाउन निवासी विजय कुमार ने सोमवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उन्होंने 19 जनवरी को एक पार्सल प्रयागराज भेजा था लेकिन उनका पार्सल नहीं पहुंचा। उन्होंने पार्सल की ऑनलाइन लोकेशन चेक की। उनके मोबाइल पर दो अंजान नंबर से फोन आया। कॉलर ने पार्सल का पता गलत होने की बात कही। बताया कि पता गलत होने की वजह से उसे रोक लिया गया है। आरोपी ने बुजुर्ग को दो घंटे तक अलग-अलग नंबर से अपनी बातों में फंसा कर रखा। इस उन्हें शक हुआ तो उन्होंने अपना मोबाइल बंद कर दिया। कुछ देर बाद बुजुर्ग ने मोबाइल खोला तो पता चला कि दो बार में उनके खाते से 1.86 लाख रुपये उड़ा दिए थे। खाते से पैसे कटने का मैसेज देखा तो ऑनलाइन शिकायत की। एसपी क्राइम अवनीश कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें