फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बस का इंतजार कर रहे युवकों को कार ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। सकौती फ्लाईओवर के पास 12 फरवरी को मुजफ्फरनगर की ओर से आ रही एक कार ने पचपेडा भावनपुर निवासी आदित्य व दिल्ली रोड शिवपुरम निवासी नेपाल को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। आदित्य की पत्नी कोमल ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि आदित्य व नेपाल गांव नगली साधारण में अपने परिचित से मिलने गए थे। लौटने के दौरान दोनों सकौती फ्लाईओवर के पास खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच कार ने दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण दोनों घायल हो गए। चालक कार लेकर भाग निकला। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर कार के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। संवाद
विज्ञापन


कार ने टाटा मैजिक में मारी टक्कर, चालक घायल
दौराला। अझौता निवासी अमित के टाटा मैजिक में लावड़ रोड पर पीछे से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में अमित घायल हो गया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की मां सरोज ने दौराला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें