फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जिलास्तरीय ट्रायल के अंतिम दिन 185 क्रिकेटरों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला क्रिकेट संघ की ओर से भामाशाह मैदान में किया गया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। जिला क्रिकेट संघ की ओर से शनिवार को भामाशाह क्रिकेट मैदान में अंतिम दिन अंडर-14 के खिलाड़ियों के ट्रायल लिए गए। इस दौरान 185 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कुछ ने बल्लेबाजी और कुछ खिलाड़ियों ने गेंदबाजी से चयनकर्ताओं को आकर्षित किया। ट्रायल देने पहुंचे क्रिकेटरों ने शानदार प्रदर्शन कर भारत के लिए खेलने की इच्छा जताई।
ट्रायल सुबह सात बजे से शुरू हुए। इस दौरान बल्लेबाजों और गेंदबाजों के ग्रुप बनाकर ट्रायल प्रक्रिया शुरू की गई। बल्लेबाजी में कुल 72, तेज गेंदबाबजी में 60, स्पिन गेंदबाजी में 36 और 17 खिलाड़ियों ने विकेटकीपर के लिए प्रदर्शन किया। कई बल्लेबाजों ने ट्रायल में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-14 वर्ग में मेरठ के मोदीपुरम, गंगानगर, बृह्मपुरी, दिल्ली रोड, कंकरखेड़ा, टीपीनगर समेत अन्य स्थानों से खिलाड़ी ट्रायल देने पहुंचे। यहां आने वाले अधिकतर क्रिकेटरों ने अब भी रोहित शर्मा और विराट कोहली की तरह प्रदर्शन करने की इच्छा जताई। कोच संजय रस्तोगी ने बताया कि ट्रायल प्रक्रिया के बाद खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा और उनका कैंप कर मैच आदि कराएं जाएंगे। इसके आधार पर भी आगे की प्रक्रिया के लिए खिलाड़ियों का चयन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें