चीफ इंजीनियर ने किया पुल के मरम्मत कार्य का निरीक्षण
- सोमवार को शुरू होगा पिन लगाने का कार्य
दौराला। दौराला-लावड़ मार्ग पर खेड़ी गांव के सामने काली नदी पर बना पुल के मरम्मत कार्य का निरीक्षण करने शुक्रवार को चीफ इंजीनियर पहुंचे। उन्होंने सोमवार से पुल में पिन सहित अन्य कार्य करने शुरू करने की बात कही है।
शुक्रवार को पीडब्लूडी के चीफ इंजीनियर अशोक कुमार ने मौका-मुआयना किया और जेई व अन्य कर्मचारियों का आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। चीफ इंजीनियर अशोक कुमार ने बताया कि पुल काफी पुराना है। पुल की रिपेयर के लिए स्पोर्ट गाटर बनवाई जा रही है। उन्होंने सोमवार से पुल की रिपेयर का कार्य शुरू कराया जाएगा। पुल बंद होने के कारण यात्री पुल से पैदल निकल रहे है।
जैक नही होने पर रिपेयर में लग रहा है समय
पीडब्लूडी के चीफ इंजीनियरअशोक कुमार ने बताया कि बीम पर जैक लगाने के लिए स्थान की जांच-पड़ताल की। बताया जा रहा है कि विभाग के पास जैक उपलब्ध नही है और ना ही स्पोर्ट में लगाने वाले लोहे का गाटर। विभाग को दोनों ही चीजें बनवानी पड़ेेगी। जिसके चलते रिपेयर में समय लगने की संभावना है।
किसान सबसे अधिक परेशान
पुल बंद होने से किसानों के मिल तक गन्ना पहुंचाना चुनौती बना है। दौराला चीनी मिल में गन्ना ले जाने वाले किसानों को कई किमी दूर गांवों के रास्ते से निकलना पड़ रहा है। जिस कारण समय अधिक लग रहा है और परेशानी भी झेलनी पड़ रही है।