फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ के गैंग ने की थी सूरत के सराफ की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ के गैंग ने की थी सूरत के सराफ की हत्या
विज्ञापन

9 लाख की सुपारी दी थी लिसाड़ी गेट के पप्पू उर्फ जावेद ने खरखौदा के मुद्दसिर उर्फ मुदरा को
बीती पांच मार्च को की थी सराफ महेंद्र चौकशी के. शाह की हत्या
गुजरात क्राइम ब्रांच की सूचना पर एसटीएफ मेरठ ने की शूटर की गिरफ्तारी
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। मेरठ के गैंग ने नौ लाख रुपये की सुपारी लेकर गुजरात के सूरत में सराफा कारोबारी महेंद्र चोकसी के. शाह की हत्या की थी। सुपारी देने वाला और लेने वाला भी मेरठ का ही था। गुजरात क्राइम ब्रांच की सूचना पर एसटीएफ मेरठ ने घोसीपुर खरखौदा निवासी शूटर मुद्दसिर उर्फ मुदरा उर्फ डब्बा पुत्र हाजी इलियास को गिरफ्तार कर लिया। जिसे गुजरात पुलिस साथ ले गई।
सीओ एसटीएफ बृजेश सिंह ने बताया कि पांच मार्च 2019 को सूरत के अथवालाइन थाना क्षेत्र में सराफ कारोबारी महेंद्र चोकसी के. शाह की हत्या कर दी गई थी। सराफ के परिजनों ने हत्या का केस दर्ज कराया था। जिसके बाद सूरत क्राइम ब्रांच को पता चला कि मेरठ का गैंग वहां सूरत में काम करता है। हत्या के बाद आरोपी गुजरात से फरार हो गए थे। गुजरात पुलिस ने एसटीएफ मेरठ से संपर्क किया। इस मामले में आरोपियों की तलाश में दबिश भी दी गई। एसटीएफ एसएसपी अभिषेक सिंह ने शूटरों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई थी। शुक्रवार सुबह एसटीएफ मेरठ यूनिट की टीम ने शूटर मुद्दसिर उर्फ मुदरा को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से एक मोेबाइल फोन और नकदी बरामद की गई।
विज्ञापन

लिसाड़ी गेट के पप्पू ने ली थी सुपारी
सीओ के अनुसार मुद्दसिर ने पूछताछ में बताया कि लिसाड़ी गेट निवासी पप्पू उर्फ जावेद सूरत के अथवालाइन क्षेत्र में कैटरिंग चलाता था। वहीं पर सराफ महेंद्र चोकसी परिवार के साथ रहता था। पप्पू उर्फ जावेद ने सराफ की सुपारी ली थी। उसने मुद्दसिर से कहा था कि सराफ का बड़ा काम है, जिसकी हत्या के नौ लाख रुपये मिलेंगे। जिसके बाद मुद्दसिर ने लिसाड़ी गेट निवासी जुबैर को यह कहकर सूरत बुलाया था कि वह उसकी नौकरी लगवा देगा।
तीनों ने बराबर बांटी रकम
जुबैर अपने साथ नासिर उर्फ सनी को भी ले गया। जिसके बाद सुपारी देने वाले पप्पू ने तीनों को नौ लाख रुपया दिया, जो तीनों ने बराबर बांट लिया था। मुद्दसिर ने बताया कि तीन लाख रुपये उसने अपने और प्रेमिका के शौक पूरे करने में खर्च कर दिए। एसटीएफ अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है। शुक्रवार देर शाम सूरत क्राइम ब्रांच आरोपी को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

मेरठ का गैंग गुजरात में बना मुसीबत
सीओ एसटीएफ ने बताया कि हापुड़ रोड़, लिसाड़ीगेट और घोसीपुर के युवक गुजरात में नौकरी करने की बात कहकर जाते हैं और वहां लगातार आपराधिक घटना करते हैं। मेरठ के गैंग ने कुछ माह पहले गुजरात में छह करोड़ रुपये के हीरे भी चोरी किए थे। एसटीएफ ने ही इस गिरोह को पकड़ा था। पकड़ा गया मुद्दसिर अपने गांव के पार्षद को धमकाने में पहले भी जेल जा चुका है। वहीं फरार जुबैर पर लूट और हत्या के कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें