फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर साइंस और इनफॉरमेटिक्स प्रैक्टिस का आसान पेपर देख खिले चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
कंप्यूटर साइंस और इनफॉरमेटिक्स प्रैक्टिस का आसान पेपर देख खिले चेहरे
विज्ञापन

- सीबीएसई 12वीं में मंगलवार को हुई दो परीक्षा,
- छात्र-छात्राओं ने बताया अच्छा हुआ पेपर
मेरठ। सीबीएसई 12वीं में मंगलवार को कंप्यूटर साइंस और इनफॉरमेटिक्स प्रैक्टिस केपेपर हुए। छात्रों और शिक्षकों ने बताया कि दोनों पेपर ही काफी आसान आए और पूरा पेपर पाठ्यक्रम से ही आया।
कंप्यूटर साइंस के पेपर में सी प्लस-प्लस, डाटा स्ट्रक्चर, एसओएल, बोलीन और नेटवर्किंग से संबंधित प्रश्न पूछे गए। विवरणात्मक प्रश्न भी पेपर में काफी आए। दो प्रश्न कंस्ट्रक्शन से संबंधित पूछे गए। प्रश्नों का चयन वैकल्पिक होने के कारण परीक्षार्थियों को राहत रही।
विज्ञापन

केएल इंटरनेशनल की शिक्षिका सीमा गोयल ने बताया कि कंप्यूटर साइंस का पेपर बहुत ही आसान आया। किसी भी छात्र-छात्रा को कोई परेशानी नहीं हुई। इनफॉरमेटिक्स प्रैक्टिस का पेपर भी आसान था, लेकिन मानविकी और कॉमर्स के छात्रों को समझने में थोड़ी मुश्किल हुई। बाकी सभी ने पेपर अच्छा बताया। कुछ भी आउट ऑफ सिलेबस नहीं था। मेरठ सिटी पब्लिक स्कूल शिव शक्तिनगर की शिक्षिका निशा हसन ने बताया कि अधिकांश छात्र-छात्राओं ने निर्धारित समय से पहले ही पेपर हल कर दिया। पेपर देकर निकले छात्र-छात्राओं ने भी बताया कि पेपर बहुत अच्छा हुआ।
विज्ञापन

इनफॉरमेटिक्स प्रैक्टिस का भी पेपर रहा सरल
इनफॉरमेशन प्रैक्टिस के पेपर में मॉडम और स्विच के उपयोग जैसे प्रश्न पूछे गए। अनेक शब्दों की फुल फॉर्म पूछी गई। प्रश्न संख्या 3, 5 और 6 एसक्यूएल से आए। प्रश्न दो व चार जावा से पूछे गए। इंटरनेट से संबंधित सवालों को छात्र-छात्राओं ने आसानी से हल कर लिया। ऐच्छिक प्रश्नावली होने के कारण छात्र-छात्राओं द्वारा प्रश्नों का चयन करना आसान रहा। प्रश्न पत्र में एक प्रश्न एक्सएमएल से पूछा गया। एक प्रश्न एचटीएमएल से पूछा गया। समय सीमा के भीतर छात्र-छात्राओं ने आसानी से पेपर हल कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें