फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावों के विपरीत रैली में जुटी बहुत कम भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
दावा था साढ़े तीन लाख का, लोग आए करीब 30 हजार
विज्ञापन

मेरठ। भाजपा की यह रैली पिछली दो रैलियों से बेहद फीकी रही। इस बार मैदान भी छोटा लिया हुआ था, वह भी नहीं भर पाया। मोदी की मेरठ में सबसे पहली रैली 2 फरवरी 2014 को हुई थी। शताब्दीनगर स्थित माधवकुंज मैदान में हुई रैली का स्थल बहुत बड़ा था, वह भी खचाखच भर गया था। करीब डेढ़ लाख लोगों की भीड़ जुटी थी। दूसरी रैली 4 फरवरी 2017 को इसी मैदान पर हुई थी और भारी भीड़ जुटी थी। बृहस्पतिवार को हुई रैली में भाजपाइयों ने 3.50 लाख की भीड़ जुटाने का दावा किया था। लेकिन मैदान की क्षमता ही कुर्सी डलने के बाद बमुश्किल 25-30 हजार की थी। पीछे की तरफ मैदान खाली पड़ा था। प्रधानमंत्री को सरकारी कार्यक्रम के अनुसार रैली स्थल पर 11.15 बजे पहुंचना था, लेकिन तब तक मुश्किल से 5000 लोग इकट्ठा हो पाये थे। गनीमत रही कि मोदी 11.45 पर मंच पर पहुंचे, और तब तक मैदान में भीड़ नजर आने लगी थी।
विज्ञापन

योगी की चढ़ी त्योरी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रैली स्थल पर 11 बजे पहुंच गए थे। वह सीधे मंच पर आये और जनता की तरफ अभिवादन किया। उन्होंने मैदान की स्थिति देखी, तो त्योरी चढ़ गई। वह कुछ देर रुकने के बाद मंच के पीछे बने कॉटेज में जाकर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें